- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- इन्दौर
- /
- इन्दौर - पर्यटन मंत्री सुश्री उषा...
इन्दौर - पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने ग्वालियर विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया

By - Bhaskar Hindi |25 July 2020 12:24 PM IST
इन्दौर - पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने ग्वालियर विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया
डिजिटल डेस्क, इन्दौर। इन्दौर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने आज ग्वालियर में राजा मान सिंह विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने ग्वालियर भ्रमण के दौरान त्रिपुरा और हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी से भेट भी की। सुश्री ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के ग्वालियर स्थित निवास पर पहुंचकर उनके छोटे भाई स्वर्गीय श्री अजय प्रताप सिंह के निधन पर श्रृद्धांजलि व्यक्त की और पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ग्वालियर में पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह के निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट की।
Created On :   25 July 2020 3:56 PM IST
Next Story