- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अनूपपुर
- /
- मोजर वेयर भूअर्जन खातेदारों की...
मोजर वेयर भूअर्जन खातेदारों की समस्या निराकरण हेतु गांव वार चौपाल 7 से आयोजित!

डिजिटल डेस्क | अनुपपुर मोजर वेयर पावर प्लांट जैतहरी के भू अर्जन के खातेदारों के मुआवजा राशि वितरण एवं अन्य संबंधी शिकायतों के निराकरण एवं गाँव की अन्य समस्याओं के निदान हेतु ग्रामवार चौपाल कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री विजय डेहरिया ने बताया है कि 7 सितम्बर 2021 को ग्राम पंचायत लहरपुर, 8 सितम्बर 2021 को ग्राम पंचायत भवन अमगवां, 9 सितम्बर 2021 को जनपद पंचायत परिसर जैतहरी में, 10 सितम्बर 2021 को ग्राम पंचायत भवन गुवांरी एवं 14 सितम्बर 2021 को ग्राम पंचायत भवन क्योंटार में शिकायतों एवं समस्याओं के निदान हेतु चौपाल लगाई जायेगी।
उक्त तिथियों में चौपाल अपरान्ह 1 बजे से लगाया जाना सुनिश्चित किया गया है। चौपाल में मोजर वेयर पावर प्लांट जैतहरी प्रबंधन को भी उपस्थिति हेतु निर्देशित किया गया है।
एसडीएम श्री डेहरिया ने बताया है कि मोजर वेयर के खातेदारों से प्रपत्र तैयार कर जानकारी चाही गई है जिससे उनकी बिन्दुवार समस्याओं का समाधान हो सके।
Created On :   6 Sept 2021 3:13 PM IST