- Home
- /
- फसल बचाने के लिए किसानों द्वारा...
फसल बचाने के लिए किसानों द्वारा लगाए गए फंदे में फंसा था टाइगर

By - Bhaskar Hindi |9 Dec 2022 6:46 AM
डीएफओ फसल बचाने के लिए किसानों द्वारा लगाए गए फंदे में फंसा था टाइगर
छतरपुर डीएफओ बेनी प्रसाद दोतनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों ने अपनी फसल को छोटे जानवरों से बचाने और उन्हें फंदे में फंसाने के लिए खेत की बाढ़ में फंदा लगाया था। जिसमें टाइगर फंस गया इस मामले में ग्रामीण नेपाल सिंह और इंदल सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया और इनसे जानकारी मिलने पर इन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है पुलिस के सहयोग से हम तीसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लेंगे। डीएफओ बेनी प्रसाद का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टाईगर के समस्त अंग सुरक्षित मिले हैं।
Created On : 9 Dec 2022 12:15 PM
Next Story