- Home
- /
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार...
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

डिजिटल डेस्क, कटनी। रीठी थाना क्षेत्र के कैन नदी एवं खेरदाई के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे की है। मृतकों की पहचान भजन सिंह पिता पदमसिंह ठाकुर (22) निवासी चिखला, अरविंद सिंह पिता सद्दूसिंह ठाकुर (24) एवं अभिषेक सिंह पिता मानसिंह ठाकुर (18) दोनों निवासी पटौंहा के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही रीठी से पुलिस मौके पर पहुंची एवं तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रीठी भेजे गए। थाना प्रभारी सतीश तिवारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि तीनों बाइक सवार रीठी से वापस पटौंहा लौट रहे थे। कैन नदी एवं खेरदाई मढिय़ा के बीच अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक से छिटक कर दूर तक फिंका गए। गंभीर चोटे आने से तीनों की स्थल पर ही मौत हो गई।
Created On :   23 Nov 2022 7:51 PM IST