- Home
- /
- यवतमाल के पास दुर्घटना में दुल्हन...
यवतमाल के पास दुर्घटना में दुल्हन समेत 3 की मौत, कई घायल

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। जिले के मारेगांव के समीप ट्रक और मैक्स के बीच भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में दुल्हन समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य कई घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चंद्रपुर के महाकाली देवी का दर्शन कर अपने गांव जा रहे थे तभी मारेगांव के समीप एक रेस्टारेंट के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना अलसुबह होने के कारण तुरंत मदद नहीं मिल सकी। मार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को सूचित किया। दुर्घटना में 2 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि दुल्हन को नागपुर उपचार के लिए ले जाते वक्त मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मारेगांव निवासी उपरे परिवार में बेटे देवानंद उपरे का साक्षी के साथ एक सप्ताह पूर्व ही विवाह हुआ था। पूरा परिवार चंद्रपुर की महाकाली के दर्शन के लिए गया था। वापस लौटते समय हादसे में नववधू साक्षी देवानंद उपरे, दूल्हे की मां लक्ष्मीबाई भारत उपरे व सानिका गोपाले (14) की मौत हो गई। दूल्हा भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Created On :   30 April 2019 1:29 PM IST