- Home
- /
- मतदान कर लौट रहे थे मजदूर, ट्रैक्टर...
मतदान कर लौट रहे थे मजदूर, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 3 की मौत, 9 घायल

By - Bhaskar Hindi |11 April 2019 10:28 AM IST
मतदान कर लौट रहे थे मजदूर, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 3 की मौत, 9 घायल
डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। मतदान कर मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया।
जानकारी के अनुसार घटना देसाईगंज तहसील के शंकरपुर गांव के पास की है। डोंगरमेंढा गांव के नागरिक शंकरपुर मतदान केंद्र पर मतदान करने गये थे वापस लौटते समय वाहन क्रमांक MH 33 G 4035 के चालक का नियंत्रण छूटने से ट्रैक्टर पलट गया । घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम यमुना मलगाम (60 ), हीरा राऊत (70) , रशिका मरस्कोले बताये गये हैं। घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसमें से 6 लोगों को गडचिरोली के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। घायलों का उपचार जारी है।
Created On :   11 April 2019 3:40 PM IST
Next Story