- Home
- /
- तीन बंद मकानों से उड़ाया लाखों का...
तीन बंद मकानों से उड़ाया लाखों का माल उड़ा ले गये चोर

डिजिटल डेस्क, अमरावती। शहर के राजापेठ व नांदगांव पेठ थाना परिसर के अज्ञात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाते हुए 17 तोला सोना, 3 तोला चंादी व कुछ नकद समेत लगभग 8 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ किया है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नांदगाव पेठ थाना क्षेत्र के गुणवंत वाडी निवासी मनोहर भाउराव ढोके यह किसी काम से बहार गऐ हुएे थे। सोमवार के सुबह घर पहुंचे, तो घर उन्हें घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया। भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था तथा चोरों ने अलमारी से सोने की चैन, अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने के कंगन, कान के झुमके एेसा कुल 150 ग्राम सोने के जेवरात, 3 तोला चांदी व कुछ नकद इस तरह लगभग 6 लाख रुपए का माल चुराया है। वही दूसरी घटना केवल काॅलोनी में रहनेवाले फरियादी अमोल भास्करराव पुडंकर के घर हुई। अज्ञात चोरों ने फरियादी के बंद मकान का ताला तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया तथा हजारों रुपए की कींमती सामग्री पर हाथ साफ किया। दोनों चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
Created On :   13 Dec 2022 3:52 PM IST