- Home
- /
- आधी रात घर में घुसकर 3 लाख 60.हजार...
आधी रात घर में घुसकर 3 लाख 60.हजार का माल ले भागे चोर

डिजिटल डेस्क, माजलगांव। तहसील के तेलगांव श्री कृष्ण पार्क परिसर में चार अज्ञात चोरो ने एक घर को निशाना बनाया। आरोपियों ने रात के समय प्रवेश कर महिला सहित परिजनो से मारपीट कर 3 लाख 60 हजार का माल छीनकर भागने में सफल हुए। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माजलगांव तहसील से तेलगांव श्री कृष्ण पार्क रो हाऊस परिसर में लक्षमण भानुदास शिंदे के घर अज्ञात चार चोरों ने प्रवेश कर परिजनो से मारपीट कर गहने सहित नगद राशि छीन ली। आरोपियों ने परिवार के सभी सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर 3 लाख 60 हजार का माल लेकर भागने में कामयाब हुए। उपनिरीक्षक विठ्ठल शिंदे सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। दिदुंड पुलिस थाने में अज्ञात चार चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
Created On :   30 July 2021 3:39 PM IST