- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- कलेक्ट्रेट में 24 नवम्बर को बुलेरों...
कलेक्ट्रेट में 24 नवम्बर को बुलेरों जीप की खुली नीलामी होगी!

डिजिटल डेस्क | रीवा कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बताया कि अनुपयोगी वाहनों को जहां जिस स्थिति में हो विक्रय हेतु 24 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे मोहन सभागार में दो बुलेरों जीप की खुली नीलामी आयोजित की जायेगी। बुलेरों जीप 2011 माडल की है इसका पंजीयन नंबर एमपी 02 एव्ही 4783 है तथा आफसेट प्राइज 60 हजार रूपये निर्धारित की गयी है।
दूसरी बुलेरों जीप 2008 माडल की है इसका पंजीयन क्रमांक एमपी 02 एव्ही 2115 है। इसका आफसेट प्राइज 50 हजार रूपये है। उन्होंने बताया कि वाहन का निरीक्षण जिला नाजिर से संपर्क कर किया जा सकता है। वाहन जहां जिस स्थिति में है विक्रय किया जायेगा। वाहन की नीलामी हेतु 10 हजार रूपये अमानत राशि नाजिर के पास नीलामी के एक दिन पूर्व जमा कर रसीद प्राप्त करना होगा। अमानत राशि जमा करने की रसीद के साथ ही नीलामी में भाग लिया जा सकेगा। बोली स्वीकार होने पर तत्काल एक मुश्त राशि जमा करना होगा। तत्पश्चात ही वाहन उपलब्ध कराया जायेगा।
उच्चतम बोली की राशि एक मुश्त समय सीमा में जमा करने पर ही वाहन प्रदान किया जायेगा। उच्चतम बोली की राशि नियत समय पर जमा न करने पर अमानत राशि राजसात कर ली जायेगी। बोली स्वीकार करने या न करने का पूर्ण अधिकार कलेक्टर का होगा।
Created On :   30 Oct 2021 4:37 PM IST