महाकाल स्वरूप के दर्शन करने श्रद्धालुओं का लगा तांता

There was an influx of devotees to see Mahakal Swaroop
महाकाल स्वरूप के दर्शन करने श्रद्धालुओं का लगा तांता
शिवरात्रि महाकाल स्वरूप के दर्शन करने श्रद्धालुओं का लगा तांता

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाशिवरात्रि पर सावरबांधे लेआउट स्थित शिव मंदिर में महाकाल स्वरूप का दर्शन करने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहले दिन अखंड अभिषेक संजय नागुलवार व राखी नागुलवार के हाथों हुआ। पं. विकास तिवारी के मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन का लाभ लिया। दोपहर में शारदा भजन मंडल के भजनों से वातावरण भक्तिपूर्ण बन गया। मध्यरात्रि भजन-पूजन के बाद महाआरती की गई। दूसरे दिन सुबह मंगल स्नान के बाद महाकाल स्वरूप भोलेबाबा का श्रृंगार किया। मुकेश पद्मवार, निकिता पेद्दुलवार, नेहा पिल्लेवार ने सजावट की। भजन-कीर्तन-आरती के बाद महाप्रसाद बांटा गया जिसका बड़ी संख्या में परिसर के लोगों ने लाभ लिया। यशोदादेवी पेद्दुलवार के मार्गदर्शन में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों का श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में लाभ उठाया। कार्यक्रम को  सफल बनाने के लिए राजेश पेद्दुलवार, अनिल पेद्दुलवार, राजू फाले, विजय फाले, शुभम पेद्दुलवार,आलोक गादलवार, विकास गादलवार, अनुशेष मुलेवार, ऋषभ भोयर, रितिक चिखले आदि ने प्रयास किया।
 

Created On :   21 Feb 2023 12:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story