- Home
- /
- देसाईगंज में पानी के लिए हाहाकार,...
देसाईगंज में पानी के लिए हाहाकार, दर-दर भटक रहे लोग

डिजिटल डेस्क, देसाईगंज (गड़चिरोली)। हनुमान और राजेंद्र वार्ड में पिछले 15 दिनों से नलों नारू निकल रहा है और बदबूयुक्त जलापूर्ति हो रही है। प्रभाग के कुछ स्थानों पर जलापूर्ति ही बंद होने से लोगांे को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। लगातार की गयी शिकायतों के बाद भी समस्या का निवारण न होने पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय पर दस्तक देते हुए जलापूर्ति पूर्ववत आरंभ करने की मांग की है।
मांग का निवारण न होने पर नप कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी इस समय कार्यकर्ताओं ने दी। अपने ज्ञापन में युकां कार्यकर्ताओं ने बताया कि, आदिवासी बहुल व नक्सलग्रस्त जिले में व्यापारी तहसील के रूप मंे देसाईगंज परिचित है। शहर के हनुमान वार्ड और राजेंद्र वार्ड में नगर परिषद द्वारा जलापूर्ति की जाती है। मात्र पिछले पंद्रह दिनों से नारू मिश्रिम और बदबूयुक्त जलापूर्ति हो रही है। इस पानी से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर होने की आशंका है। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच शुद्ध जलापूर्ति न होने से दोनों प्रभागों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। प्रभागवासी अब हैंडपंप और कुआंे की ओर बढ़ने लगे हंै। इस बीच समस्या के मद्देनजर नप प्रशासन ने टैंकर से जलापूर्ति की सुविधा उपलब्ध करायी। बावजूद इसके जलसंकट का निवारण नहीं हो पाया। वर्तमान में शुद्ध जलापूर्ति के अभाव में पानी के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है। समस्या का यथाशीघ्र निवारण न होने पर तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी ज्ञापन से दी गयी है।
Created On :   6 April 2022 3:57 PM IST