- Home
- /
- बाघ ने फिर मवेशियों पर किया हमला,...
बाघ ने फिर मवेशियों पर किया हमला, चरवाहे दहशत में

डिजिटल डेस्क, हिंगना नागपुर। हाल ही में नागपुर के पास उमरेड रोड पर दिन में ही एक बाघ ने मवेशियों के झुंड पर हमला किया था, जिसमें एक गाय का शिकार कर उसे खाया था। इस घटना की दहशत के बीच हिंगना में फिर इस तरह की घटना हुई है। डेगमा में दोपहर में ही चरवाहे के सामने एक बाघ ने मवेशियों पर हमला किया और एक गाय को शिकार बनाया, लेकिन शोर-शराबे से बाघ भाग गया। इसके बाद चरवाहे ने अपने गायों को इकठ्टा किया तो एक मवेशी कम पाया। घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई है।
नुकसान भरपाई की मांग : जानकारी के अनुसार घटना दोपहर की है। दिगंबर दिवटे (21) निवासी डेगमा अपनी मवेशियों को चराने के लिए जंगल से लगी जगह लेकर गया था। यहां एक बाघ ने अचानक हमला कर दिया। मवेशी इधर-उधर भाग निकले, लेकिन एक गाय बाघ की चपेट में आ गई। चरवाहे के शोर मचाने से बाघ इसे छोड़ भाग गया। तब तक गाय की जान चली गई थी। इसके बाद चरवाहे ने मवेशियों को घर लेकर जाने के लिए एक साथ किया, तो एक मवेशी कम पाया। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई है। चरवाहे की ओर से नुकसान भरपाई की मांग प्रवीण घवघवे, सुभाष बोटरे कुंदनजी निघोट, पंकज सुनील उमरे, उकुंडराव भोंडवे, राहुल हुंडीवाले आदि ने की है।
Created On :   22 Dec 2022 9:44 AM IST