बढ़ने लगा तापमान , तेज धूप ने किया हलाकान

By - Bhaskar Hindi |12 April 2023 10:26 AM IST
मौसम बढ़ने लगा तापमान , तेज धूप ने किया हलाकान
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर समेत विदर्भ में पारा लगातार चढ़ रहा है। गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। मंगलवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 39.0 िडग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
सावधान रहें : मौसम विभाग के अनुसार, तेज धूप के कारण वातावरण में जबरदस्त गर्मी बनी हुई है। दोपहर में चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी का मिजाज आैर तीखा होने की संभावना है। बुधवार को कुछ समय के लिए भले ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन दोपहर को तेज धूप रहेगी। बाहर निकलने पर सावधान रहें। चिलचिलाती धूप परेशानी का कारण बन सकती है।
Created On :   12 April 2023 10:24 AM IST
Next Story