दिल्ली से आये दल ने लिया जिला चिकित्सालय की सुविधाओं का जायजा बैठक लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की ली जानकारी!

दिल्ली से आये दल ने लिया जिला चिकित्सालय की सुविधाओं का जायजा बैठक लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की ली जानकारी!
जिला चिकित्सालय दिल्ली से आये दल ने लिया जिला चिकित्सालय की सुविधाओं का जायजा बैठक लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की ली जानकारी!

डिजिटल डेस्क | खण्डवा जिले के भ्रमण पर आये पॉपुलेशन रिसर्च सेंटर नई दिल्ली के दल ने सोमवार को जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर चिकित्सालय में सुविधाओं का जायजा लिया। दल के सदस्यों ने महिला चिकित्सालय, एन.आर.सी., एस.एन.सी.यू. का भ्रमण कर वहॉं भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों एवं स्टाफ से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान दल ने सिविल सर्जन कक्ष में सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की उपलब्धि एवं क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली।

टीम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गुडाकेश एवं रिसर्च ऑफिसर देबायन्ती भौमिक शामिल है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत, डी.पी.एम. डॉ. शिवराज सिंह चौहान, डी.एच.ओ. डॉ. एन.के. सेठिया, आर.एम.ओ. डॉ. शक्ति सिंह राठौड़, एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा उपस्थित थे। यह दल कल से सी.एच.सी., पी.एच.सी. एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर भ्रमण कर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेगा।

Created On :   14 Sep 2021 9:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story