टीबी रोग के उन्मूलन में सहभागी बनें

By - Bhaskar Hindi |27 April 2023 1:40 PM IST
पन्ना टीबी रोग के उन्मूलन में सहभागी बनें
डिजिटल डेस्क, पन्ना। वर्ष 2025 तक देश से क्षय रोग उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय द्वारा राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं, शासकीय व निजी क्षेत्र के कर्मचारियों, एनजीओ और जनसामान्य से टीबी मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाले पोषक आहार प्रदान कर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की गई है। व्यक्ति अथवा संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्र के टीबी मरीजों को गोद लेकर और निर्धारित पोषक आहार किट प्रदान कर निश्चय मित्र बन सकते हैं। इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है।
Created On :   27 April 2023 1:40 PM IST
Next Story