- Home
- /
- आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रदेश...
आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रदेश सरकार ने की योजना प्रारम्भ

जयप्रकाश मिश्रा , अकोला। देश को आजादी मिलने को 75 वर्ष पूर्ण हो गए है। जिससे पूरे देश में आजादी का महोत्सव मनाया गया। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वृध्दों को एक विशेष सौगात दी। सरकार ने घोषण की कि निगम की बसों में 75 वर्ष पूर्ण करने वाले यात्रियों से किसी प्रकार का टिकट नहीं लिया जाया। उक्त घोषणा को सरकार ने अमली जामा पहनाते हुए निर्देश जारी कर दिए। विगत दो माह में राज्य में 2 करोड़ 8 लाख से अधिक इस योजना का लाभ लिया। जिसमें से अकोला विभाग के तहत 4 लाख 80 हजार 595 यात्रियों ने अमृत योजना का लाभ लिया।
लाखों याित्रयांे ने लिया लाभ
देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक सभी प्रकार की एस टी बसों में निःशुल्क यात्रा करेंगे। वरिष्ठ नागरिकों ने इस घोषणा पर उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया मिली। 26 अगस्त से 20 नवंबर के बीच कुल 2 करोड़ 8 लाख से अधिक अमृत वरिष्ठ नागरिकों ने एसटी पर मुफ्त यात्रा की। 4 राज्य परिवहन निगम के अकोला मंडल की 9 आगर की बसों में 4 लाख 80 हजार 595 यात्रियों ने योजना का लाभ लिया है।
आवश्यक दस्तावेज जरूरी
मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सभी निगम की सेवाओं के माध्यम से मुफ्त यात्रा। जबकि 65 से 75 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किराए का 50 प्रतिशत ही भुगतान करना होता है। यात्रा के दौरान सरकार द्वारा जारी किए गए प्रमाणपत्रजिसमें आयु का उल्लेख हो जैसे पैन कार्ड, वाहन लाइसेंस के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र साथ में रखना होता है। इसके अलावा लाभ धारक यात्रिों को स्मार्ट कार्ड का वितरण भी किया गया है।
Created On :   26 Nov 2022 5:22 PM IST