- Home
- /
- अज्ञात वाहन ने युवती को उड़ाया,...
अज्ञात वाहन ने युवती को उड़ाया, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

By - Bhaskar Hindi |2 Dec 2022 10:31 AM IST
अमरावती अज्ञात वाहन ने युवती को उड़ाया, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
डिजिटल डेस्क,दर्यापुर (अमरावती)। तहसील के थिलोरी िनवासी 21 वर्षीय युवती को अज्ञात वाहन ने उड़ा दिया। हादसे में वह गंभीर घायल हो गई। युवती अपने दोस्त के साथ पुलिस में भर्ती होने के लिए रोजाना की तरह मुख्य सड़क पर पैदल टहल रही थी। घायल बच्ची को इलाज के लिए अमरावती के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बाद ग्रामीण आक्रामक हो गए, उन्होंने अज्ञात वाहन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के लिए गुरुवार को गांव के मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए सड़क जाम कर धरना दिया, जिससे मुख्य सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया।
Created On :   2 Dec 2022 4:00 PM IST
Next Story