मुंडन कर मनाई राज्य सरकार की "चौदहवीं'

The fourteenth of the state government was celebrated by shaving
मुंडन कर मनाई राज्य सरकार की "चौदहवीं'
विरोध मुंडन कर मनाई राज्य सरकार की "चौदहवीं'

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली।  रापनि कर्मचारियों ने आंदोलन के चौदहवें दिन राज्य सरकार की चौदहवीं मनाते हुए मुंडन आंदोलन किया। इस समय हड़ताली कर्मचारियों ने आंदोलन को और अधिक तीव्र करने की चेतावनी भी जारी की है। प्रलंबित मांगों की पूर्ति यथाशीघ्र न की गई तो इसके बुरे परिणाम भी सरकार को देखने पड़ सकते हैं।  यह चेतावनी भी कर्मचारियों ने दी है। बता दें िक, राज्य सरकार में रापनि कर्मचारियों के विलीनीकरण करने की मांग को लेकर पिछले चौदह दिन से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। लगातार हो रहे आंदोलन के बाद भी राज्य सरकार अब तक कुंभकर्णी नींद से जागा नहीं हैं। इसी कारण मृत राज्य सरकार की चौदहवीं मनाकर कर्मचारियों ने मुंडन आंदोलन किया। शुक्रवार को किए गए इस आंदोलन में कुल 45 कर्मचारियों ने मुंडन करवाया। इस समय उपस्थित हड़ताली कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ तीव्र नारेबाजी की। 
 
चंद्रपुर में आंदोलनस्थल पर बनाया भोजन
चंद्रपुर में राज्य परिवहन निगम का राज्य सरकार में विलय करने की मांग को लेकर एसटी कर्मियों की जारी हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है। जब तक विलय नहीं हो जाता तब तक हड़ताल जारी रखने की भूमिका आंदोलनकारी कर्मियों ने अपनाई है। जिससे एसटी प्रशासन ने भी कर्मचारियों को निलंबीत करना शुरू कर दिया है। इस दौरान शुक्रवार को आंदोलन स्थल का जायजा लेने पर महिला कर्मी आंदोलनस्थल पर ही भोजन पकाते नजर आईं।  दूसरी ओर हड़ताल के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए निजी वाहन धारकों को यात्रियों की सेवा में उतारने का निर्णय प्रशासन ने लिया है। जिसके तहत आज यात्री ट्रैवल्स, मिनी बस, काली-पीली ट्रैक्सी-ऑटो आदि वाहनों से यात्रा करते नजर आए, लेकिन कई वाहन धारक यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर अधिक पैसे लेते नजर आए। 

Created On :   13 Nov 2021 2:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story