लोकार्पण के बगैर ही यातायात के लिए खुल गए लाखनी-साकोली के उड़ान पुल 

The flying bridges of Lakhni-Sakoli opened for traffic without the inauguration
लोकार्पण के बगैर ही यातायात के लिए खुल गए लाखनी-साकोली के उड़ान पुल 
भंडारा लोकार्पण के बगैर ही यातायात के लिए खुल गए लाखनी-साकोली के उड़ान पुल 

डिजिटल डेस्क, लाखनी / साकोली (भंडारा)। बढ़ती दुर्घटनाओं को देखकर लाखनी व साकोली शहर में लगभग सवा पांच सौ करोड़ की लागत से उड्डान पुल का निर्माण किया गया। इन दोनों पुलिया को लोकार्पण किए बिना ही शुक्रवार 29 अप्रैल यातायात के लिए खोल दिया गया। हाल ही में जिला दौरे पर पालकमंत्री डा. विश्वजीत कदम तथा विधायक एड. अभिजीत वंजारी ने लोकार्पण नहीं हुआ तो पुल को ऐसे ही 1 मई को नागरिकों के लिए शुरू करने की धमकी दी थी। जिसके बाद जेएमसी कंपनी के अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह साकोली व लाखनी के पुल से यातायात शुरू कर दी। 

बता दें कि लाखनी व साकोली शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उड्डाण पुल का निर्माण  किया गया। दोनों शहर में तीन किमी से अधिक लंबाई वाले छह लेन के बड़े पुल बनाए गए। कोरोना के कारण निर्माण कार्य में लगभग 15 माह का विलंब हुआ। उड्डाण पुल का निर्माण पूर्ण होने के बावजूद नागरिकों के यातायात के लिए नहीं खोला गया था। इसके नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा था। ऐसे में पालकमंत्री डा. कदम तथा विधायक वंजारी ने चेतावनी देकर 1 मई को बिना उद्घाटन के ही नागरिकों के लिए उड्डान पुल शुरू करने की धमकी दी थी। इस बीच पुल निर्माण कंपनी जेएमसी के अधिकारियों ने लोकार्पण के बिना ही शुक्रवार 29 अप्रैल को छह लेन वाले पुल को नागरिकों के लिए खुला कर दिया। पुल से यातायात करने पर नागरिकों में उत्साह नजर आया। युवाओं ने पुल से वहन कर सोशल मीडिया पर फोटो साझा किए। 

 भविष्य में होगा लोकार्पण
वरिष्ठों से कंपनी के अधिकारियों ने चर्चा कर लाखनी व साकोली पुलिस के उड्डान पुल को शुरू किया गया। इससे यातायात सुचारू होगी। स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी। भविष्य में लोकार्पण जरूर होगा। वरिष्ठ अधिकारी यह निर्णय लेंगे।   रमेश गोला, मैनेजर, (टेक्निकल),  एनएचआई, (पीआईयु1), नागपुर

सांसद के पास समय नहीं है
जेएमसी के अधिकारियों द्वारा किया गया उद्घाटन कोई मायने नहीं रखता है, सांसद के पास समय नहीं होने के कारण जेएमसी के अधिकारियों द्वारा उड़ान पुल का उद्घाटन किया गया। सांसद सामान्य नागरिकों की समस्याओं को इसी प्रकार से सुलझाते है।  धनु व्यास, पार्षद, लाखनी 

Created On :   30 April 2022 6:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story