- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बुरहानपुर
- /
- बुरहानपुर जिले में बारिश का असर
बुरहानपुर जिले में बारिश का असर

By - Bhaskar Hindi |24 July 2020 12:01 PM IST
बुरहानपुर जिले में बारिश का असर
डिजिटल डेस्क, बुरहानपुर । बुरहानपुर अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून 2020 से अब तक औसत वर्षा 343.9 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। विदित हो कि जिले में कल हुई वर्षा जिसमें बुरहानपुर तहसील में 2.2 मिमी, नेपानगर में 0.0 मिमी तथा खकनार में 46.0 मिमी रिकार्ड की गई है तथा औसत वर्षा 16.1 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। वहीं दिनांक 01/06/2020 से 23/07/2020 तक बुरहानपुर तहसील में 351.1 मि.मी., नेपानगर तहसील में 365.0 मि.मी. तथा खकनार तहसील में 315.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
Created On :   24 July 2020 2:53 PM IST
Next Story