- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रतलाम
- /
- जिले में अब तक 14 इंच से अधिक वर्षा...
जिले में अब तक 14 इंच से अधिक वर्षा दर्ज

By - Bhaskar Hindi |27 July 2020 12:24 PM IST
जिले में अब तक 14 इंच से अधिक वर्षा दर्ज
डिजिटल डेस्क, रतलाम। जारी मानसून सत्र के दौरान जिले में 26 जुलाई की सुबह 8.00 बजे तक करीब 355.9 मिलीमीटर (14 इंच से अधिक) वर्षा औसत रूप से दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जुलाई की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान आलोट में 11 मिलीमीटर, ताल में 16 मिलीमीटर, पिपलौदा में 1 मिलीमीटर, बाजना में 5 मिलीमीटर, रतलाम में 19 मिलीमीटर, रावटी में 1 मिलीमीटर तथा सैलाना में 23 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिले में कुल 487.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
Created On :   27 July 2020 4:32 PM IST
Next Story