- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सागर
- /
- गढ़ाकोटा में बेवजह घूम रहे 10 लोगों...
गढ़ाकोटा में बेवजह घूम रहे 10 लोगों को भेजा अस्थाई जेल!

By - Bhaskar Hindi |15 May 2021 9:56 AM IST
गढ़ाकोटा में बेवजह घूम रहे 10 लोगों को भेजा अस्थाई जेल!
डिजिटल डेस्क | सागर गढ़ाकोटा में तहसीलदार कुलदीप पाराशर और थाना प्रभारी सुमित शर्मा तथा नगर पालिका के सीएमओ जगदीश नारायण तिवारी द्वारा अपने कर्मचारियों के साथ नगर में प्रतिदिन रोको टोको अभियान अंतर्गत लोगों को मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है।
साथ ही मास्क न लगाने पर जुर्माना किया जा रहा है। आज 25 लोगों पर जुर्माना किया जाकर 2500 रू जमा कराए गए। थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने कर्फ्यू का उल्लंघन कर बेवजह घूमते हुए 10 लोगों को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर अस्थाई जेल गढ़ाकोटा में भेजा गया।
जहां से तहसीलदार गढ़ाकोटा द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों को अपरान्ह में स्वयं के मुचलके पर बंध पत्र लिए जाकर रिहा किया गया।
Created On :   15 May 2021 2:03 PM IST
Next Story