बढ़ने लगा तापमान, तेज हो रही धूप

By - Bhaskar Hindi |22 Feb 2023 10:29 AM IST
मौसम बढ़ने लगा तापमान, तेज हो रही धूप
डिजिटल डेस्क, नागपुर। तापमान जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए इस बार गर्मी का रिकार्ड टूटने की संभावना जताई जा रही है। दिन में तेज धूप खिलने से दिन का तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान डेढ़ डिग्री बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत का तापमान बढ़ रहा है। इसका सीधा असर नागपुर समेत विदर्भ पर हो रहा है। फिलहाल उत्तर भारत से हवा आ रही है।
Created On :   22 Feb 2023 10:28 AM IST
Next Story