- Home
- /
- तन्वी सुन्द्रियाल बनीं रतलाम...
तन्वी सुन्द्रियाल बनीं रतलाम कलेक्टर

टीम डिजिटल, रतलाम. पुलिस फायरिंग में हुई किसानों की मौत के मामले में रतलाम कलेक्टर को हटाया गया है. तन्वी सुन्द्रियाल को अशोक कुमार भार्गव की जगह रतलाम का नया कलेक्टर बनाया गया है. इसके पहले राज्य सरकार ने कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह और एसपी ओपी त्रिपाठी को हटा दिया था. अब ओम प्रकाश श्रीवास्तव मंदसौर के नए कलेक्टर होंगे, जबकि मनोज सिंह को एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सरकार ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं.
इसके साथ ही स्वतंत्र कुमार सिंह को मंदसौर कलेक्टर से उप सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया।
ओम प्रकाश श्रीवास्तव को शिवपुरी कलेक्टर से मंदसौर कलेक्टर बनाया गया। तन्वी सुन्द्रियाल को रतलाम कलेक्टर बनाया गया तरूण राठी को शिवपुरी कलेक्टर बनाया गया। कौशलेंद्र विक्रम सिंह को आयुक्त, नगर पालिक निगम, सागर से कलेक्टर नीमच बनाया गया।
Created On :   8 Jun 2017 3:42 PM IST