- Home
- /
- गणपति उत्सव के दौरान महामार्गों पर...
गणपति उत्सव के दौरान महामार्गों पर यातायात की आवाजाही सुगम और सुविधाजनक बनाने के उपाय करें

By - Bhaskar Hindi |18 Aug 2022 1:57 PM IST
केंद्रीय मंत्री गडकरी का अधिकारियों को आदेश गणपति उत्सव के दौरान महामार्गों पर यातायात की आवाजाही सुगम और सुविधाजनक बनाने के उपाय करें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिनि गडकरी ने सड़क परिवहन मंत्रालय और महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को आदेश दिया है कि राज्य में गणपति उत्सव के दौरान विशेष रुप से मुंबई-गोवा महामार्ग पर यातायात की आवाजाही को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए। केंदीय मंत्री गडकरी ने गुरुवार को एक ट्विट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्विट में कहा है कि सड़क परिवहन मंत्रालय और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी राज्य में गणपति उत्सव के दौरान मुंबई-गोवा (एनएच 66) महामार्ग सहित कोंकण और पश्चिम क्षेत्र को जोड़ने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात की आवाजाही को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक उपाय करें।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) August 17, 2022
Created On :   18 Aug 2022 7:23 PM IST
Next Story