- Home
- /
- उर्वरक एवं कीटनाशक दुकानों का औचक...
उर्वरक एवं कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पाये जाने पर 21 दिनों के लिए विक्रय पर लगा प्रतिबंध

- बिना सर्टिफिकेट के बेचते पाया गए कीटनाशक
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में एक साथ उर्वरक/कीटनाशक विक्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुरूद विकासखंड के मेसर्स कृष्णा फर्टिलाइजर में उर्वरक 20:20:0:13 को विक्रय दर से अधिक दर पर बेचते, भौतिक रूप एवं पॉश मशीन के स्टॉक में अंतर एवं बिना प्रिंसिपल सर्टिफिकेट के कीटनाशक बेचते पाया गया एवं अन्य अनियमितता/कमी पाये जाने पर 21 दिनों के लिए विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इसी प्रकार मेसर्स मधु ट्रेडर्स में अवैध रूप से 1100 पेटी (1 पेटी में 6 पैकेट) फर्टेरा (कीटनाशक) का भण्डारण किया गया था, जिसे आवश्यक कार्यवाही के दौरान जब्ती कर विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। इसी प्रकार विकासखंड धमतरी के मेसर्स राजेश ट्रेडर्स, मेसर्स धमतरी कृषि केन्द्र एवं मेसर्स कुणाल कृषि केन्द्र, कोलियारी विकासखंड मगरलोड के मेसर्स रामेश्वर कृषि केन्द्र बोडरा, मेसर्स संतोष कृषि केन्द्र कुण्डेल, विकासखंड नगरी के मेसर्स सीएसएस कृषि केन्द्र सांकरा, मेसर्स उत्तम ट्रेडर्स सांकरा, मेसर्स संतोषनाथ गोस्वामी ट्रेडर्स सांकरा में
अनियमितता/कमी पाये जाने पर उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 एवं कीटनाशी अधिनियम 1968 के तहत संबंधित विक्रेताओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विकासखंड कुरूद में उप संचालक कृषि मोनेष कुमार साहू, एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी धमतरी राकेश जोशी,अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरूद डी.सी. बंजारे एवं उर्वरक/कीटनाशक निरीक्षक वाय.एस. तोमर , डहरे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सुनील देवांगन उर्वरक/कीटनाशक निरीक्षक के द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की गई। इसी प्रकार विकासखंड धमतरी में राजस्व विभाग से अर्पिता पाठक डिप्टी कलेक्टर, आकांक्षा साहू नायब तहसीलदार एवं कृषि विभाग से एच.आर. ध्रुव, कृषि
विकास अधिकारी, देशराज यादव उर्वरक निरीक्षक एवं बसंती मंडावी उर्वरक निरीक्षक के द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही किया गया। विकासखंड नगरी में चंद्रकांत कौशिक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मनोज सागर उर्वरक/कीटनाशक निरीक्षक एवं विकासखंड मगरलोड से प्रहलाद नागवंशी ने उर्वरक व कीटनाशक का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
Created On :   1 Feb 2022 3:32 PM IST