- Home
- /
- गड़चिरोली के सूरजागड़ लोह प्रकल्प से...
गड़चिरोली के सूरजागड़ लोह प्रकल्प से मिलेगा रोजगार

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। जिले में रोजगार उपलब्ध करा देनेवाले व राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का ड्रीम प्रोजेक्ट सूरजागढ़ लोहप्रकल्प में राज्य के नगरविकास मंत्री तथा गड़चिरोली जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे भेंट देंगे। इस समय उनके हाथों 2 हजार युवाओं को त्रिवेणी अर्थमुवर्स कंपनी की ओर से नियुक्तिपत्र का वितरण किया जाएगा। आदिवासी व अतिदुर्गम के रूप में पहचाने जाने वाले गड़चिरोली जिले के सूरजागड़ लोहप्रकल्प के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को रोजगार मिलेगा। इसके लिए जिले के पालकमंत्री शिंदे लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनके प्रयास को गति मिली है। जिले के भामरागड़, एटापल्ली तहसील समेत अहेरी उपविभाग विकास से पिछड़ा है। यहां बेरोजगारी ही प्रमुख समस्या है।
एटापल्ली तहसील के सूरजागड़ लोहप्रकल्प के माध्यम से यह जटील समस्या दूर की जा सकती है। सूरजागड़ लोह प्रकल्प राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिले का औद्यगिक विकास में सूरजागड़ लोह प्रकल्प का अनन्यसाधारण महत्व है। यह बात ध्यान में रखकर पालकमंत्री शिंदे ने लगातार प्रयास किया है। दो वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में आयी बाढ़ के कारण क्षेत्र का भारी नुकसान हुआ था। इस क्षेत्र तथा जिले के विकास के लिए पालकमंत्री शिंदे प्रयास कर रहे हैं। बुधवार 13 अप्रैल को पालकमंत्री शिंदे सूरजागड़ लोह प्रकल्प को भेंट देकर जायजा लेंगे और उनके हाथों करीब 2 हजार नियुक्तिपत्र का वितरण किया जाएगा।
Created On :   13 April 2022 3:53 PM IST