- Home
- /
- राहुल गांधी के महाराष्ट्र प्रवेश पर...
राहुल गांधी के महाराष्ट्र प्रवेश पर जोरदार तैयारियां

डिजिटल डेस्क, नांदेड़ । कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को तेलंगाना से होते हुए महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। तेलंगाना और महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर देगलूर में तेलंगाना कांग्रेस के पूर्व विधायक गंगाराम, पूर्व मंत्री शब्बीर अली, पूर्व सांसद हनुमंतराव, पूर्व सांसद सुरेश शेटकार, राज्य प्रदेश सचिव गंगाधर, कामारेड्डी जिला अध्यक्ष कैलाश श्रीनिवास भारत जोड़ों यात्रा की मशाल देगलूर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस को सौंपेगी।
राहुल गांधी रात करीब 8 बजे देगलूर में प्रवेश करेंगे। यहां महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस की ओर से श्री छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण, विधायक अमर राजूरकर, पूर्व मंत्री डी़ पी़ सांवत, बालासाहेब थोरात आदि नेता उपस्थित रहेंगे।
सत्कार समारोह के बाद राहुल गांधी रात करीब १०.३० बजे पुन: अपनी पदयात्रा शुरू करते हुए पैदल ही वन्नाली स्थित गुरुद्वारा जाएंगे, जहां वे गुरुद्वारे के दर्शन करने के पश्चात पुन: देगलूर के चिद्रावार मैदान लौटेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। यहां से मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छ: बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पुन: शुरू होगी। राहुल गांधी वाहन से प्रथम वन्नाली जाएंगे। उसके बाद वे पदयात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी अनेक संगठनों के मुलाकात कर सकते हैं। इनमें पुरानी पेन्शन योजना एसोसिएशन, आदिवासी समाज, बंजारा समाज जैसे संगठन शामिल है
Created On :   6 Nov 2022 6:34 PM IST