घर के सामने खड़ी कार पर पथराव कर कांच फोड़े

By - Bhaskar Hindi |12 April 2023 12:19 PM IST
नागपुर घर के सामने खड़ी कार पर पथराव कर कांच फोड़े
डिजिटल डेस्क, नागपुर। अजनी क्षेत्र के सद्भावना नगर निवासी आनंद शर्मा की कार पर तीन अज्ञात आरोपियों ने पथराव कर कांच फोड़ दिए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। अजनी पुलिस ने आनंद शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
प्लॉट नं.-7 सद्भावना नगर, मानेवाड़ा रिंग रोड, अजनी निवासी आनंद नरसिंगदास शर्मा (47) ने पुलिस को बताया कि, उनकी आई-10 कार (एम.एच.-31-सी.आर.- 5421) घर के सामने पार्किंग कर रखी थी। मंगलवार को तड़के 3.45 से 5 बजे के बीच उन्हें कंपाउंड के भीतर पत्थर गिरने की आवाज आने पर वह कमरे से बाहर निकले। इस दौरान तीन आरोपी उनकी कार पर पथराव करते नजर आए। एक आरोपी काले, दूसरा नीले और तीसरा डार्क-ग्रे रंग की शर्ट पहने था। फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही है।
Created On :   12 April 2023 12:19 PM IST
Next Story