- Home
- /
- तेज रफ्तार वाहन आटो से टकराया, चालक...
तेज रफ्तार वाहन आटो से टकराया, चालक की मृत्यु

डिजिटल डेस्क,लोणार(वाशिम)। तेज रफ्तार आ रहा अज्ञात वाहन ऑटो से टकराने से ऑटो चालक की मृत्यु हुई, जबकि ऑटो में सवार दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। ग्राम वडगांव तेजन से लोणार आ रहा एपे एमएच २८ आर ६२९ ऑटो बसस्थानक पर आ रहा था। इसी समय लोणार से सुलतानपुर जा रहा अज्ञात वाहन ऑटो से टकराया। इस दुर्घटना में ॲाटो चालक तुकाराम ज्ञानबा सोनुने (35) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई, जबकि ऑटो में सवार ग्राम देउलगांव वायसा निवासी शिवानंद सोनुने (35) व वैभव लक्ष्मण सोनुने (२४) गंभीर घायल हुए। इस घटना की जानकारी कृउबास के पूर्व सभापति शिव पाटील तेजनकर ने लोणार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप ठाकुर को दी। घायलों को जालना स्थित अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया है। इस मामले में लोणार पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
Created On :   5 Jan 2022 4:51 PM IST