- Home
- /
- लकड़गंज थाने को स्मार्ट पुलिस...
लकड़गंज थाने को स्मार्ट पुलिस स्टेशन का अवार्ड

By - Bhaskar Hindi |12 Sept 2022 6:48 AM IST
नागपुर लकड़गंज थाने को स्मार्ट पुलिस स्टेशन का अवार्ड
डिजिटल डेस्क, नागपुर । पूर्व नागपुर स्थित लकड़गंज पुलिस स्टेशन को स्मार्ट पुलिस स्टेशन अवार्ड घोषित किया गया है। फिक्की (फेडरेशन आफ इंडियन चेंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री) की ओर से स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2021 घोषित किया गया है।
जल्द पूरा होगा प्रोजेक्ट : लकड़गंज पुलिस स्टेशन परिसर में 5 एकड़ जमीन कई वर्ष से रिक्त थी। पहले वहां पुलिस क्वार्टर था। 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष यह विषय रखा गया। 5 एकड़ जमीन पर स्मार्ट पुलिस निवासी संकुल सहित स्मार्ट पुलिस स्टेशन का प्रस्ताव तैयार किया गया। प्रोजेक्ट के लिए नागपुर सुधार प्रन्यास को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया। नासुप्र ने प्रस्ताव तैयार किया। यह प्रोजेक्ट पूर्णता की ओर है। जल्द ही प्रकल्प का उद्घाटन होगा।
Created On :   12 Sept 2022 12:18 PM IST
Next Story