स्कूल में बालिका से रेप, जनता उतरी रास्ते पर, निकाला विशाल मूकमोर्चा

silent protest of school managment in 5 year old child girl rape in aurangabad
स्कूल में बालिका से रेप, जनता उतरी रास्ते पर, निकाला विशाल मूकमोर्चा
स्कूल में बालिका से रेप, जनता उतरी रास्ते पर, निकाला विशाल मूकमोर्चा

 डिजिटल डेस्क, शिंदखेड़ा/औरंगाबाद। ज्ञान का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में एक मासूम के साथ हुए दुराचार के विरोध में विशाल मोर्चा निकाला गया। घटना दोंडाई के ज्ञानोपासक शिक्षण संस्था के नूतन विदयालय की है। जानकारी के अनुसार  शिक्षण संस्था में  8 फरवरी को चौकलेट का लालच देकर 5 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। बालिका की तबीयत बिगड़ने पर पालकों को घटना के बारे में पता चला। परिजनों ने तुरंत संस्था के संचालक से शिकायत की लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पकड़ के बाहर है।  संस्था संचालक ने मामले में कोई कदम नहीं उठाए बल्कि मामला दबाने का प्रयास किया।  प्रकरण में बरती जा रही उदासीनता से हताश परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। जलगांव पुलिस ने अज्ञात आरोपी सहित संस्था के संचालक डॉ.हेमंत देशमुख, उनके भाई डॉ.रवींद्र देशमुख, शिक्षक महेंद्र पाटील, प्रतीक महाले  व नंदू सोनवणे  के खिलाफ 376, बाल लैगिंक अत्याचार 2012 कलम 3/4  व 506 अंतर्गत  केस दर्ज किया।

घटना के 10 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर
बता दें कि संस्था पूर्व मंत्री हेमंत देशमुख की है। घटना के 10 दिनों बाद भी आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा बरती जा रही कोताही से परिसर की जनता में भारी आक्रोश निर्माण हुआ है। घटना के विरोध में निकाले गए मोर्चे में स्कूल के विद्यार्थी, पालक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। मोर्चा महादेवपुरा से शुरू होकर राममंदिर, अंजुम रोड, स्टेशन भाग, निर्मल एम्पोरियम, शिवाजी पुतल से होकर  संस्थाचालक  डॉ.हेमंत देशमुख के निवासस्थान से होते हुए अपर तहसीलदार कार्यालय पर समाप्त किया गया। यहां पर आयोजित सभा में महिलांओं ने घटना की भर्त्सना की।   महिलांओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनेकी मांग की।    महिला आयोग की डॉ.देवयानी ठाकरे  सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा  21 फरवरी को  शाला में जाकर घटनास्थल का निरीक्षण व पीड़ित बालिका से मुलाकात करने की जानकारी मिली है।

Created On :   20 Feb 2018 3:58 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story