- Home
- /
- शंकरबाबा की मानस कन्या गांधारी को...
शंकरबाबा की मानस कन्या गांधारी को जिलाधीश ने किया सम्मानित

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अनाथों के लिए काम करनेवाले ज्येष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शंकरबाबा पापड़कर की मानस कन्या गांधारी को अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्वागतगीत गाने के लिए निमंत्रित किया है। जिले को यह बहुमान प्राप्त होने पर जिलाधीश पवनीत कौर ने गांधारी को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। नेत्रहीन गांधारी वझ्झर स्थित स्व. अंबादासपंत वैद्य लावारिस बालगृह में बड़ी हुई है। अब वह अचलपुर उपजिला अस्पताल में कार्यरत है। म्युजिक थेरपी के माध्यम से रुग्णसेवा कर रही है। माय होम इंडिया संस्था की ओर से वन इंडिया अवार्ड पुरस्कार ईशान्य भारत के एक व्यक्ति को दिया जाता है। यह समारोह 15 दिसंबर को मुंबई में होगा। वहां स्वागत गीत गाने का बहुमान गांधारी को प्राप्त हुआ है। इस बाबत जिलाधिकारी ने शाल, श्रीफल देकर उसका सत्कार किया और शुभकामनाएं दी। इस समय आश्रम की अधीक्षिका वर्षा काले, जयगुरु मुंदेकर आदि उपस्थित थे।
Created On :   15 Dec 2022 4:21 PM IST