कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 4 मार्च को होगी चयन परीक्षा!

By - Bhaskar Hindi |23 Feb 2021 8:05 AM IST
कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 4 मार्च को होगी चयन परीक्षा!
डिजिटल डेस्क | आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत् कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 4 मार्च 2021 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कन्या शिक्षा परिसर जीएडी काॅलोनी बीजापुर में किया जायेगा।
उक्त परीक्षा में अनुसूचित जनजाति वर्ग के इच्छुक छात्राएं जो शिक्षा सत्र 2020-21 के तहत् कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् हों, ऐसे पात्र छात्राओं की संपूर्ण जानकारी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संलग्न कर 25 फरवरी 2021 तक कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों को दिये गये हैं।
Created On :   23 Feb 2021 1:19 PM IST
Tags
Next Story