सडक सुरक्षा सप्ताह में विद्यालय के बच्चों को किया जागरूक

By - Bhaskar Hindi |3 May 2023 5:55 AM
पन्ना सडक सुरक्षा सप्ताह में विद्यालय के बच्चों को किया जागरूक
डिजिटल डेस्क, पन्ना। यातायात पुलिस पन्ना एवं श्याम शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के द्वारा लिस्यू आनंद स्कूल विद्यालय पन्ना में सडक सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों को जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय के सभी छात्रो को सडक सुरक्षा सप्ताह के दौरान अनेक गतिविधियां के माध्यम से जागरूक किया तथा कहा कि लोगों को जागरूक करने में छात्र-छात्राए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं तथा अपने परिजनों को यातायात के नियमों को पालन करने के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सकती है। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के फादर, प्राचार्य, यातायात प्रभारी सहित समिति के विनीत पाण्डेय, तृप्ति त्रिपाठी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Created On : 3 May 2023 5:55 AM
Next Story