- Home
- /
- कंटोनमेंट एरिया से चुरा रहे थे...
कंटोनमेंट एरिया से चुरा रहे थे चंदन, रंगेहाथ पकड़ाए आरोपी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कामठी स्थित सेना के परिसर में चंदन चुराते समय पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दोनों चोरों को सेना के अधिकारी ने रंगेहाथ पकड़ा था। जूनी कामठी थाने में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
दोनों मजदूर हैं
कामठी स्थित कंटोनमेंट एरिया निवासी विवेकनंद बिस्वाल (43) सेना में सूभेदार हैं। रविवार को शाम 4-5 बजे के करीब बिस्वाल टीम के साथ परिसर में गश्त पर थे। इस दौरान दो व्यक्ति दिगांबर ठाकरे (50), कुंभारे कॉलोनी और संजय देवघरे (52), मच्छीपुरा निवासी चंदन के टुकड़े बोरी में ले जाते हुए नजर आने पर जवानों ने उन्हें पकड़ा थाा। दिंगाबर और संजय मजदूर हैं। उन्हें सेना परिसर में चंदन का पेड़ दिखाई देने पर दोनों ने पेड़ का कुछ हिस्सा काटा और चंदन की लकड़ी के टुकड़े-टुकड़े कर ले जा रहे थ। उप-निरीक्षक मदनकर ने उन्हें अदालत मंे पेश कर दो दिन के पीसीआर में लिया है। जांच जारी है।
Created On :   5 Oct 2021 3:31 PM IST