- Home
- /
- एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत,...
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, लॉरी की टक्कर में 3 की जान गई

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा/आसिफाबाद। दो जगह हुए सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना बुलढाणा जिले की है। यहां आंबेडकर जयंती मनाकर लौट रहा एक परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। मेहकर-डोनगांव के समीप हुए हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक आठ माह का बच्चा भी शामिल है। घटना में 2 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं।

दूसरी घटना तेलंगाना में हुई। यहां सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना महबूबनगर रूरल मंडल के कोटकदिरा गांव के पास हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर जा रहे तीन लोगों को लॉरी ने टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लॉरी चालक की लापरवाही के कारण ही यह दुर्घटना हुई है। पता चला है कि ये तीनों किसी शुभ कार्य में भाग लेकर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आपको बता दें कि कल, कोदारा खम्मम क्रॉस रोड के पास भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गये। मृतकों में पांच महिलाएं शामिल थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि बाकी लोगों ने अस्पताल में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। हादसे के शिकार सभी लोग पालेम में रामनवमी पर श्रीराम कल्याणोत्सवम देखकर वापस आ रहे थे। कोदारा के खम्मम क्रॉस रोड के पास इनकी ऑटो सामने से आ रही लॉरी से टकरा गई। इसी भिड़ंत में 3 लोगों की जानें गई हैं।

जानकारी के अनुसार मेहकर तहसील के अंजनी गांव का जुमड़े परिवार आंबेडकर जयंती कार्यक्रम के लिए मध्यप्रदेश के महू गया था। महू से लौटते वक्त उनकी स्कार्पियो की ट्रक से जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। बताया जाता है कि स्कार्पियो अंजनी फाटा के समीप पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। घर पहुंचने के चंद मिनट पहले जुमड़े परिवार मौत की आगोश में जमा गया। मरने वालों में जुमड़े परिवार का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Created On :   15 April 2019 12:29 PM IST