राजस्व अधिकारियों एवं बाढ़ आपदा प्रबंधन की बैठक 31 मई को!

डिजिटल डेस्क | जिले के राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार 31 मई को अपरान्ह 02 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे आयोजित होगी। जिसमें तहसीलवार नामांतण, सीमांकन, बंटवारा, भू-अर्जन, अतिक्रमण हटाने, कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम की कार्यवाही आदि की समीक्षा की जायेगी। कलेक्टर ने अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। आगामी मानसून 2021 मे प्राकृतिक आपदा (बाढ़ अतिवृष्टि) से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संबंध मे आवश्यक बैठक 31 मई को ही शाम 04 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे आयोजित होगी।
बाढ़ आपदा की बैठक मे जिला सेनानी होमगार्ड, कार्यपालन अभियंता, जलसंसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उप वन मण्डलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक कृषि एवं खाद्य अधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। समा.क्र.86
Created On :   31 May 2021 1:51 PM IST