दुर्लभ प्रजाति के दो मुंह सांप का किया रेस्क्यू

By - Bhaskar Hindi |2 March 2023 2:07 PM IST
नागपुर दुर्लभ प्रजाति के दो मुंह सांप का किया रेस्क्यू
डिजिटल डेस्क, नागपुर। मंगलवार को हिंदुस्तान कॉलोनी में एक सांप निकलने की सूचना मिलते ही सर्प मित्र ने मौके पर पहुंच कर टीटीसी (ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर को जानकारी दी, उसके बाद सांप का रेस्क्यू किया गया। यह दुर्लभ प्रजाति का दो मुंह का सांप बताया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह 9:53 बजे अमन मोहबे निवासी हिंदुस्तान कॉलोनी का फोन मानद वन्यजीव रक्षक उधम सिंह यादव को आया। उसने बताया कि घर में सांप निकला है, जो अजगर की तरह दिखाई दे रहा है। वन विभाग की सूचना मिलने के बाद वन्यजीव रक्षक तुरंत घटनास्थल की ओर निकले। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद देखा कि घरवालों ने सांप को एक बाल्टी में डाल रखा था। वह सैंड बोआ प्रजाति का सांप था, जिसे दो मुंहवाला सांप कहा जाता है।
Created On :   2 March 2023 2:06 PM IST
Next Story