नगर परिषद ककरहटी में महिलाओं का किया गया रजिस्ट्रेशन

By - Bhaskar Hindi |1 April 2023 3:19 PM IST
ककरहटी नगर परिषद ककरहटी में महिलाओं का किया गया रजिस्ट्रेशन
डिजिटल डेस्क, ककरहटी नि.प्र.। ककरहटी नगर परिषद में मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना में नगर परिषद ककरहटी के सीएमओ ओम मिश्रा द्वारा 25 मार्च से लगवाये गए शिविरों में आज 31 मार्च तक 325 लाडली बहनों के रजिस्ट्रेशन किये जा चुके हैं। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी चौधरी, उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा त्रिपाठी, समाज सेवी कैलाश त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रशांत भार्गव, उपयंत्री आशीष, आरआई मुरली प्रसाद चौबे, सतेन्द्र पाण्डेय सहित समस्त पार्षदगण महेंद्र यादव, संजय यादव, ज्योति रानू शर्मा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, लखन सिंह यादव एवं नगर परिषद के कर्मचारी तथा नगर के गणमान्यजनों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
Created On :   1 April 2023 3:19 PM IST
Next Story