- Home
- /
- प्रसाद लेकर लौट रही बालिका से...
प्रसाद लेकर लौट रही बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,चंद्रपुर। जिले के शेगांव बु. से कुछ किमी दूरी पर स्थित ग्राम अर्जुनी में दुर्गा पूजा का प्रसाद लेकर घर लौट रही एक 5 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। घटना रविवार 17 अक्टूबर की रात को हुई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में मंडल में महाप्रसाद कार्यक्रम आयोजित किया था। यह कार्यक्रम रात 9 बजे तक शुरू था। ऐसे में भोजन कर घर जा रही नाबालिग बालिका को देखकर उसी मोहल्ले में रहनेवाले आरोपी गणेश नामदेव गजभे(27) ने लड़की का हाथ पकड़कर पास के ही गौशाला में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह मामला एक महिला के ध्यान में आते ही उसने तत्काल लड़की की मां को बताया। घटना को देखते हुए पुलिस थाने में शिकायत दी गई। थानेदार अविनाश मेश्राम ने आरोपी गणेश गजभे (27) को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच पीएसआई प्रवीण जाधव कर रहे हंै।
Created On :   19 Oct 2021 2:41 PM IST