- Home
- /
- किशोरी को बेहोश कर किया दुष्कर्म,...
किशोरी को बेहोश कर किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। किशोरी को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को यह बात बताने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार रेप करता रहा जिससे किशोरी प्रेग्नेंट हो गई। पहली बार आरोपी ने अपहरण कर चॉकलेट में बेहोशी की दवा मिलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पश्चात धमकी से डरी-सहमी किशोरी ने चुप्पी साध ली, लेकिन उसके पेट में पल गर्भ ने प्रकरण की पोल खोल दी। प्रकरण दर्ज कर बर्डी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है। आरोपी उसी की बस्ती का मालविन जॉन (24) है।
जनवरी-2019 में हिस्लॉप कॉलेज के सामने से मालविन ने दोपहिया वाहन से किशोरी का अपहरण किया। पश्चात एक टीन शेड में ले जाकर उसे चॉकलेट खाने के लिए दी। चॉकलेट खाते ही किशोरी बेहोश हो गई। इसके बाद मालविन ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। धमकी से डरी-सहमी किशोरी के चुप रही। इससे मालविन की हिम्मत बढ़ गई। इसके बाद वह लगातर किशोरी के संपर्क में रहा। डरा-धमकाकर उसे कोराड़ी स्थित एक लॉज में ले जाकर 27 अप्रैल 2019 तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इससे किशोरी को तीन माह का गर्भ ठहर गया। परिजनों को इस बारे में मालूम होने पर मामला थाने पहुंचा। मालविन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मालविन मिहान में किसी कंपनी में सुपरवाइजर है। उपनिरीक्षक एस.बी. काले मामले की जांच कर रहे हैं।
खाना नहीं दिया, तो गुस्साए नाबालिग ने कर दी दोस्त की हत्या
खाना नहीं देने से गुस्साए एक नाबालिग ने चाकू घोंपकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। वारदात लकड़गंज थानांतर्गत हुई। नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। मेयो अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकाें ने उसकी मौत की पुष्टि की। सूचना मिलते ही संबंधित थाने के अधिकारी सदल-बल मौके पर पहुंचे। घटना के कुछ देर बाद ही नाबालिग को हिरासत में लिया गया। रविवार को अवकाशकालीन अदालत में पेश कर उसे बाल सुधारगृह में भेज दिया। जांच जारी है।
Created On :   6 May 2019 12:53 PM IST