धोबी सर्वभाषिक महासंघ के शहर अध्यक्ष बने राजकुमार आवलेकर, महिला अध्यक्ष जयाताई मोतीकर

Rajkumar Avlekar became the city president of the Dhobi Sarvabhalinga Federation, Jayatai Motikar, the womens president
धोबी सर्वभाषिक महासंघ के शहर अध्यक्ष बने राजकुमार आवलेकर, महिला अध्यक्ष जयाताई मोतीकर
जम्बो कार्यकारणी घोषित धोबी सर्वभाषिक महासंघ के शहर अध्यक्ष बने राजकुमार आवलेकर, महिला अध्यक्ष जयाताई मोतीकर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  धोबी महासंघ( सर्वभाषिक) नागपुर की जंबो कार्यकारिणी घोषित की गई। समिति के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को डीडी सोनटक्के की अध्यक्षता में एक समारोह आयोजित कर नियुक्ति पत्र दिया गया। बता दें कि समाज के आरक्षण का मुद्दा हो या फिर अन्य विषय पदाधिकारी हमेशा अपने तत्परता से सहभागी होते हैं। समाज को मजबूत और नई दिशा देने के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवनिर्वाचित नागपुर शहर अध्यक्ष राजकुमार आवलेकर द्वारा घोषित 75 पदाधिकारियों में से 60 को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इसी तरह नागपुर शहर की नवनिर्वाचित महिला अध्यक्ष जयाताई मोतीकर द्वारा घोषित 55 में से 50 महिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नवनिर्वाचित नागपुर शहर लाँन्ड्री अध्यक्ष प्रवीण तुरंकर के 25 पदाधिकारियों में से 18 व नवनिर्वाचित युवा कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन नाकाडे की मौजूदगी में 50 में से 42 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए ।

इस तरह  205 पदाधिकारियों में से 170 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंंपे गए। इस अवसर पर राज्य पदाधिकारी रुकेश मोतीकर, भैयाजी रोहनकर, संजय कनौजिया, दयाराम हिवरकर, माणिकराव भोस्कर,   उज्ज्वलाताई कामरकर,  नंदाताई क्षीरसागर, अशोक क्षीरसागर,  मूलचंद निर्मलकर, सुनील श्रीवास, संदीप खेड़कर, ज्ञानेश्वर भोस्कर, जितेंद्र सौदागर, अनिल क्षीरसागर, शैलेश दौडकर, छायाताई भोस्कर, रामेश वावरकर, राजेंद्र ठोंबरे, मन्साराम हिवरकर इस अवसर पर प्रमुखता से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश क्षीरसागर ने किया आभार प्रदर्शन प्रज्ञाताई चौधरी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन गोपाला- गोपाला देवकीनंदन गोपाला व गाडगेबाबा के भजन के साथ हुआ।

Created On :   12 Aug 2021 5:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story