रायपुर : मुख्यमंत्री ने लोहड़ी पर्व की दी शुभकामनाएं

By - Bhaskar Hindi |13 Jan 2022 12:36 PM IST
रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री ने लोहड़ी पर्व की दी शुभकामनाएं
डिजिटल डेस्क रायपुर, 13 जनवरी 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आया लोहड़ी का त्यौहार नई फसल के स्वागत और प्रकृति का आभार जताने का पर्व है। उमंग और उत्साह से भरा यह लोहड़ी का पर्व सभी लोगों के जीवन में सौहार्द, खुशहाली और सुखद परिवर्तन लेकर आए। क्रमांक 6052/रीनू
Created On :   13 Jan 2022 4:30 PM IST
Tags
Next Story