रायपुर : मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की दी शुभकामनाएं

By - Bhaskar Hindi |13 Jan 2022 12:32 PM IST
रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की दी शुभकामनाएं
डिजिटल डेस्क रायपुर, 13 जनवरी 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति और पोंगल पर्व के नाम से मनाते है। मकर संक्रांति का यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। श्री बघेल ने कहा है कि यह पर्व देश, प्रदेश सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए। क्रमांक 6053/सोलंकी
Created On :   13 Jan 2022 4:30 PM IST
Tags
Next Story