- Home
- /
- जनता की शिकायतों का होगा निपटारा, ...
जनता की शिकायतों का होगा निपटारा, 1 को लोकशाही दिन

By - Bhaskar Hindi |29 Oct 2021 6:14 AM IST
नागपुर मनपा जनता की शिकायतों का होगा निपटारा, 1 को लोकशाही दिन
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागरिकों की शिकायतें सुनने व उनका निपटारा करने के लिए 1 नवंबर को मनपा में लोकशाही दिन का आयोजन किया गया है। मनपा मुख्यालय के डॉ. पंजाबराव देशमुख स्मृति स्थायी समिति सभागृह में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शिकायतें सुनीं जाएंगी। नागरिकों से लिखित शिकायतों के साथ समय पर उपस्थित रहने का मनपा प्रशासन की ओर से आह्वान किया गया है।
Created On :   29 Oct 2021 11:43 AM IST
Next Story