- Home
- /
- निज भाषा से ही देश की प्रगति संभव :...
निज भाषा से ही देश की प्रगति संभव : कुमार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महानियंत्रक (प्रभारी) भारतीय खान ब्यूरो के निर्देशानुसार भारतीय खान ब्यूरो (मुख्यालय) नागपुर में ऑनलाइन हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पी.एन. शर्मा, मुख्य खान नियंत्रक (प्रभारी) भारतीय खान ब्यूरो ने की। हिंदी निबंध, टिप्पण, आलेखन, हिंदी अनुवाद, राजभाषा हिंदी प्रश्नोत्तरी एवं हिंदी शुद्धलेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन रूप से किया गया। ऑनलाइन हिंदी कार्यशाला में 17 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
सचिव, नराकास-2, वेस्टर्न कोलफिल्ड लिमिटेड नागपुर के मनोज कुमार ने हिंदी भाषा और उसके प्रयोग विषय पर व्याख्या में हिंदी का प्रयोग रोजमर्रा के कामकाज में करने पर जोर दिया। उन्होंने राजभाषा से संबंधित लीला एप के की जानकारी देते हुए कहा कि देश की वास्तविक प्रगति निज भाषा से ही संभव हैं। कार्यशाला की सफलता हेतु अभय अग्रवाल, क्षेत्रीय खान नियंत्रक एवं राजभाषा अधिकारी, अभिनय कुमार शर्मा, सहायक संपादक एवं हिंदी अनुभाग की प्रशंसा की। सफलतार्थ हिंदी अनुभाग के मिताली चटर्जी, वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी, असीम कुमार, कनिष्ठ हिंदी अनुवाद अधिकारी, किशोर डी. पारधी, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, प्रदीप कुमार सिन्हा, अवर श्रेणी लिपिक तथा श्री एन.एम. मोरे, प्रेसमैन ने योगदान दिया।
Created On :   4 Oct 2021 10:29 AM IST