व्यावसायिक डिग्री कॉलेज घिरे आर्थिक संकट में

Professional degree college in financial crisis
व्यावसायिक डिग्री कॉलेज घिरे आर्थिक संकट में
नागपुर व्यावसायिक डिग्री कॉलेज घिरे आर्थिक संकट में

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर के व्यावसायिक डिग्री कॉलेज इन दिनों आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, एमबीए, फार्मेसी कॉलेजों को नियमित रूप से छात्रवृत्ति की प्रतिपूर्ति नहीं मिल रही है। नागपुर जिले के कॉलेज का दावा है कि उन्हें वर्ष 2021-22 की 40 % और 2022-23 की शत- प्रतिशत छात्रवृत्ति नहीं मिली है।

यह आंकड़ा 250 करोड़ के करीब है। दरअसल उक्त पाठ्यक्रमों में कैप के जरिए प्रवेश होते हैं। आरक्षित प्रवर्ग के विद्यार्थियों को सरकार से छात्रवृत्ति मिलती है। इसमें राज्य और केंद्र दोनों सरकारों का योगदान होता है। ऐसे में विदर्भ अन-एडेड इंजीनियरिंग कॉलेज मैनेजमेंट असोसिएशन के अध्यक्ष अभिजित वंजारी, महासचिव अविनाश दोरसटवार और नागपुर विवि सीनेट सदस्य अजय अग्रवाल ने हाल ही में राज्य के मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव से मुलाकात करके अपनी व्यथा बताई। श्रीवास्तव ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करके जल्द ही कॉलेजों की समस्या हल करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही संगठन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मुलाकात करने जा रहा है।
 

Created On :   22 Feb 2023 10:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story