- Home
- /
- एसटी की हड़ताल के कारण यात्रियों को...
एसटी की हड़ताल के कारण यात्रियों को लूट रहे निजी वाहन चालक

डिजिटल डेस्क, पुलगांव(वर्धा)। 28 अक्टूबर से एसटी की हड़ताल शुरू है। एसटी की हड़ताल का सीधा लाभ यहां के अन्य निजी वाहन चालक ले रहे हंै। पहले निजी वाहन चालक एसटी के वर्धा किराया 55 रुपए से कम अर्थात 50 रुपए में वर्धा सवारी ले जाते थे । एसटी की हड़ताल का पूरा-पूरा लाभ निजी वाहन वाले ले रहे हैं। पुलगांव से वर्धा 70 से 100 रुपए टिकट ले रहे हैं। यहां से जो ऑटो रेग्युलर वर्धा जाते हैं वह ही सिर्फ 60 रुपए किराया ले रहे हैं। जैसे वर्धा से कोई ऑटो पुलगांव जाता है तो उसे वापस वर्धा जाना है तो वह 60 रुपए में सवारी ले जा रहा है। अनेक वाहन बस स्टैंड के इर्द गिर्द खड़े रहते हैं। बस बंद होने से अनेक यात्री रोज निजी वाहनों की शरण में है। निजी वाहन चालक पुलगांव से वर्धा का किराया 70 से 100 रुपए प्रति यात्री ले रहे हंै। एसटी बंद होने से किराया के नाम पर यात्रियों को लूटा जा रहा है। इस ओर पुलिस प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।
बस हड़ताल समाप्त होने के कोई आसार नहीं है। उसी तरह पुलगांव रेलवे स्टेशन से सुबह से दोपहर तक सिर्फ दो यात्री ट्रेनें वर्धा की ओर जा रही हैं। इसमें साधारण टिकट रेल प्रशासन नहीं दे रहा है। आरक्षण कर रोज यात्री आना-जाना कर रहे हंै। आरक्षण भी मिलेगा क्या इसकी कोई गारंटी नहीं है। अर्थात ट्रेन बंद , एसटी की हड़ताल एैसी अवस्था में जिसे वर्धा नागपुर जाना ही है तो मनमाना किराया निजी वाहन चालक को देना मजबूरी है। एैसी स्थिति कब तक चलेगी नहीं बताया जा सकता। एसटी की हड़ताल से एसटी को लाखों रुपए की इनकम से चपत लग रही है। वही एसटी पर विश्वास रख कर यात्रा करने वाले यात्रियों की जेबों पर मनमाना किराया लेकर यात्रियों की पर्स पर डाका डाला जा रहा है। निजी वाहन चालक मनमाना किराया न ले इस पर रोक लगानी चाहिए।
Created On :   9 Nov 2021 8:06 PM IST