विधानसभा चुनाव की तैयारी, सक्रिय कार्यकर्ताओं पर दांव लगाएंगी पार्टियां

विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है। भाजपा-कांग्रेस में संगठन स्तर पर चुनाव जीतने की रणनीति बननी तेज हो गई है। दोनों ही राजनीतिक पार्टियों की तैयारी सक्रिय कार्यकर्ताओं पर दांव लगाने की है। ऐसे कार्यकर्ता जो चुनाव में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम कर सकें और पार्टी उम्मीदवार को जीत दिला सकें। ऐसे कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध करने के साथ ही फीडबैक भी लिया जा रहा है।
इसी कड़ी में भाजपा ने जल्द ही बूथ अध्यक्ष व बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) सम्मेलन करवाने की तैयारी की है। इसमें भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल शामिल हो सकते हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी की 182 पदाधिकारियों की जिला पदाधिकारियों की सूची होली के बाद घोषित होगी। इसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, प्रवक्ता व अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। घोषित होने वाली कार्यकारिणी में रायपुर में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अधिवेशन अनुसार युवा, महिला, एसटी, एससी सहित सभी वर्गों को ध्यान रखकर सूची तैयार किया गया है।
बूथ पर पूरा ध्यान
भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप ङ्क्षसह ने बताया कि जिले की सभी 960 बूथ जीतने की तैयारी है। इसमें महत्वपूर्ण जवाबदारी का निर्वहन बूथ अध्यक्ष और बीएलए करेंगे। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बताएंगे कि आगे कैसे काम करना है।
उत्साहित हैं
कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। पार्टी की रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्ताव के अनुसार कार्यकर्ताओं को जवाबदारी मिलने से और ज्यादा उत्साह से काम करेंगे।
Created On :   9 March 2023 2:42 PM IST